बलरामपुर, मई 13 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। हरैया थाने पर मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि भरसहिया में बारात में आया एक सात वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया है। मासूम अपने परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम को तत्काल बच्चे को तलाशने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया और आसपास के गांव-कस्बों में जानकारी प्रसारित कर उसकी खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद करीब तीन घंटे में बच्चे का पता लगा लिया गया। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से पहचान सुनिश्चित करने के बाद बच्चे को उसके पिता नफीस पुत्र नियाज निवासी रहटावल लंबी कोहल के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हर्रैया पुलिस टीम का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्...