भभुआ, अप्रैल 15 -- शहर के वार्ड 14 स्थित छोटकी पुलिया के पास पुलिस को देख भाग रहा था सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भिजवाने की तैयारी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने 6.570 ग्राम यानी 30 पुड़िया हेरोहन को बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर 19 वर्षीय अक्षय कुमार वार्ड 14 निवासी सुरेश राम का पुत्र है। आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की और बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 14 में छोटकी पुलिया के पास हेरोइन बेचने का काम किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अपनी टीम के साथ छोटकी पुलिया के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस जवानों व अफसरों ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद शारीरिक जांच की गई तो उसकी जेब से 30 पुड़िया हेरोइन मि...