पिथौरागढ़, दिसम्बर 21 -- पिथौरागढ़। थल क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध रुप से शराब बेचने पर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रसियापाटा में अवैध शराब पिलाते हुए ढाबा संचालन पूरन सिंह को पकड लिया। पुलिस ने ढाबे से अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ थल थाने में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अपर एसआई दिनेश शर्मा,राजेश कुमार,शंकर देवडी,जगदीश मारकुना शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...