गौरीगंज, मई 21 -- अमेठी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 29 अभियोगों से संबंधित करीब 213 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। "ऑपरेशन दहन" के तहत नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में अवैध गांजा, स्मैक, हेरोइन, डोडा-पोस्ता और डायजेपाम शामिल रहे। कुल 212.984 किलोग्राम मादक पदार्थों को न्यायालय के आदेश और निर्धारित मानकों के अनुसार सुलतानपुर स्थित रॉय...