कानपुर, मई 12 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में एससी-एसटी एक्ट के मामले में काफी समय से फरार चल रहे शातिर के घर में पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। शातिर पुलिस को कई बार गच्चा भी दे चुका है। पुलिस ने एनाउंस कर आरोपित के दिखने पर ग्रामीणों से सूचना देने की बात भी कही। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि वर्ष-2024 में भिसार गांव निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शातिर का गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, पुलिस को कई बार गच्चा देकर फरार हो चुका है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी का नामजद आरोपित गिरफ्तार आरोपित का पता न लगने पर मंगलवार को उसके घर पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। वहीं तय समय पर न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जा...