गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को 54 हजार रुपये वापस करा दिए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले जितेंद्र सिंह के साथ कुछ समय पूर्व साइबर ठगी की घटना हुई थी। अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों के चलते तीन मार्च को 54 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.