श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती। बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम उटघनिया के मजरा पठान पुरवा निवासी अकबाल खां पुत्र जंग बहादुर ने साइबर क्राइम थाना श्रावस्ती में शिकायती पत्र दिया था। पत्र में उसने अवगत कराया था कि उसके बैंक खाते का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से 20 जनवरी को 60 हजार रुपये निकल लिए गए। शिकायत दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने साइबर क्राइम थाने की टीम के प्रयास से सोमवार को पीड़ित का पूरा पैसा वापस दिला दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...