चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली के एसआई राजेश कुमार व अमरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ जुआडखाने में छापेमारी कर आठ जुआरियों को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में जुगुल किशोर निवासी कसहाई, रोहित निवासी गुलाब नगर, अब्दुल निवासी कसहाई, चेतराम निवासी कुंजन पुरवा, अजमत अली निवासी कसहाई, भोला निवासी अनीपुर थाना राजापुर, सुरेन्द्र निवासी गुलाबनगर व पारसनाथ निवासी लालापुर थाना रैपुरा शामिल है। यह सभी ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। इनके कब्जे से मालफड़ 5160 रुपये, 52 तास के पत्ते व जामा तलाशी में 2620 रुपये बरामद किए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...