पुलिस ने जिसे फरार बता की चार्जशीट, वह पीड़ित को दे रहा धमकी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने जिस आरोपित को फरार बताते हुए चार्जशीट दाखिल की थी, अब वह पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। आरोपित और उसके परिजनों पर केस उठाने के लिए दबाव बनाने तथा किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। मामले में पीड़ित के पिता की याचिका पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर इलाके से जुड़ा है। यहां किराये के मकान में रहने वाले कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा निवासी अभिषेक सहनी पर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप है। छात्रा 19 मार्च 2025 को स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल जाने के दौरान रास्ते से अभिषेक उसे अपने साथ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.