बरेली, मार्च 10 -- बहेड़ी। पुलिस ने जिला बदर इमरान को जिला प्रशासन के आदेश पर उत्तराखंड बोर्डर पर छोड़ दिया है। पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिला बदर की अवधि में वह दोबारा बरेली जिले की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार इमरान की आपराधिक गतिविधियां क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बन रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.