रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- प्रशासन, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और वन विभाग के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी को लेकर ऋषिकेश पुलिस ने पत्थरबाजों के वीडियो और फोटो जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस फोटो और वीडियो को प्रसारित कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जारी वीडियो और फोटो में हाथ में पत्थर लिए लोग कहीं भी दिखें, तो वह इसकी सूचना ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को सरकारी नंबर पर दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...