संभल, मई 13 -- चंदौसी। शहर के मुख्य बाजार में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्दौसी के नेतृत्व में बुधवार को सुगम एवं जाममुक्त यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करते हुए आवश्यकतानुसार वन-वे व्यवस्था एवं वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। अत्यधिक भीड़भाड़ एवं संकरे मार्गों को "ई-रिक्शा प्रतिबंधित क्षेत्र" घोषित कर वहां ई-रिक्शा प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बिना नंबर प्लेट, बिना रजिस्ट्रेशन एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजार क्षेत्र में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्गों को सुचारु कराया जाएगा।यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए...