पुलिस ने जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक, बरईपार निवासी सोनू गुप्ता शुक्रवार की रात किसी काम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित के भाई भानू की तहरीर पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.