बरेली, मई 13 -- जमीन बंटवारे को लेकर आठ को सगे भाई में हुए संघर्ष पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही केस दर्ज कर लिया था

जमीन बंटवारे का विवाद मीरगंज, संवाददाता। जमीन के बंटवारे को लेकर अंबरपुर गांव में आठ मई की रात में सगे भाई में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक पक्ष का पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।

हमले का विवरण अंबरपुर में जमीन बंटवारे के विवाद में आठ मई की रात सगे भाई कल्यान एवं चंद्रपाल के परिजनों में संघर्ष हुआ था। पुलिस ने राकेश पुत्र कल्यान निवासी अंबरपुर की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी चंद्रपाल, उमाशंकर, गुड्डू, अंकित, इन्द्रपाल, नन्ही, मोरकली एवं आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राकेश द्वारा दर्ज कराए मुकदमा में कहा है कि 8 म...