किशनगंज, जून 11 -- पौआखाली। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जियापोखर थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली के जरिए समाज को नशे की लत से दूर रहने और एक स्वस्थ भविष्य की नींव रखने का संदेश दिया गया। नशे के खिलाफ एकजुट हुआ समाज थाना परिसर से शुरू हुई इस रैली में न केवल पुलिस बल के जवान, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान 'नशा मुक्त समाज बनाना है-देश को आगे बढ़ाना है' जैसे नारों के साथ पुलिस और आम जनता ने मिलकर गांव-गांव और चौक-चौराहों पर लोगों को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।वही रैली का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष गौतम कुमार न...