पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन के सदस्य, भारतीय वायुसेना के राफ्टर्स व सरस्वती शिशु मंदिर जौलजीबी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को निर्धारित गति में चलाने व नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...