जहानाबाद, मई 27 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर पुलिस एवं एलटीएफ की कार्रवाई में 39 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त एवं एक मोटरसाइकिल पुलिस के हाथ लगी। किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बतलाया कि आजाद नगर के मंजू देवी के घर से 7 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं थाना क्षेत्र के 12 माईल से संदेहात्मक हरकत के आधार पर 32 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति प्रवेश चौधरी एवं मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। गिरफ्तारी के बारे में एएसआई चंद्रदेव महतो ने बतलाया कि उक्त व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागना चाहा इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: अमदाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 86 लीटर विदेशी शराब बरामद हालांकि आजाद नगर निवासी मंजू देवी का गिरफ्तारी नहीं हुई। किंजर पुलिस ने कानूनी करवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्...