हरदोई, दिसम्बर 20 -- हरदोई। टोडरपुर ब्लाक के आदमपुर गांव में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास स्थापित करने, ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय व प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों और उनके कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष मंझिला सत्येन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, महिला का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.