पीलीभीत, जून 3 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात बर्षीय बच्ची 27 मई को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची को पड़ोस में रहने वाला साठ बर्षीय लखविंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह बालिका को बहला फुसलाकर नदी किनारे ले गया। आरोपी लखविंदर ने बच्ची के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की। घर लौटी बालिका ने अपनी को घटना के बारे में बताया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लखविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह को जेल भेज दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में मासूम से दुष्कर्म में बाबा को उम्र्र्र्रकैद यह भी पढ़ें- 13 साल की थी तो रेप हुआ, दुष्कर्मी को मिल गई उम्रकैद; पढ़ने-खेलने की उम्र में बेटी पाल रही 'गुड़ि...