फिरोजाबाद, दिसम्बर 21 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करने को दो अभियुक्तों को आसफाबाद बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम अजय पुत्र जाहर सिंह निवासी टूटी पुलिया तथा सतेन्द्र उर्फ भीमा पुत्र देवीराम निवासी सतीनगर आसफाबाद थाना रसूलपुर बताए है। पुलिस ने बताया महिला ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कहना था घर से निकलते समय तीनो उसके साथ छेड़छाड़ करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.