पुलिस ने छीना सीईसी जलता हुआ का पुतला, भिड़े सपाई
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चौराहे पर फूंके जाने के दौरान पुलिस ने उनसे सीईसी का जलता हुआ पुतला छीन लिया। इसे लेकर वह डीएसपी व इंस्पेक्टर तक से भिड़ गए। सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में निर्धारित योजना के तहत सपाई कलक्ट्रेट तक ज्ञापन देने नहीं जा सके। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह यादव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित कार्यालय में इकट्ठा हुए। यहां से वह मोदी-योगी सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जा रहे थे। उनको जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपना था। सपाइयों ने मंझनपुर चौराहे पर सीईसी का पुतला फूंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.