बरेली, मई 29 -- नवाबगंज। बुधवार रात पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर छापामारी कर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। जबकि मिट्टी खोदने वाली मशीन का चालक मशीन लेकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया है। बुधवार रात ज्योरा मकरंदपुर गांव के पास एक किसान के खेत में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही लोग ट्रैक्टर ट्रालियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मिट्टी खुदाई कर रहे चालक मशीन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- रेहला थाना क्षेत्र में बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...