सीवान, मई 1 -- नौतन,एक संवाददाता। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर थाने में दर्ज विभिन्न मामले के फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अलग-अलग मामले के फरार आरोपी अपने घर आए हुए है। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सेमरिया गांव का भानु प्रताप व तिलमापुर गांव का नंदकिशोर चौधरी तथा मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का विकास कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...