घाटशिला, अप्रैल 3 -- चाकुलिया। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चाकुलिया पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के मौराबांधी गांव में गुरुवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण भट्ठी को तोड़ा। भारी मात्रा में निर्माण के लिए तैयार जावा और महुआ शराब को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 500 लीटर तैयार जावा और महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस छापेमारी अभियान में सबइंस्पेक्टर शुकलाल हांसदा और पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गई है। थाना प्रभारी ...