मथुरा, मार्च 7 -- छाता, थाना पुलिस ने गुरुवार रात अवैध खनन की सूचना पर कस्बा के समीप होकर खनन कर मिट्टी ले जा रहे छह ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर सीज कीं। इसकी सूचना खनन अधिकारी को दे दी है।छाता क्षेत्र में पिछले कुछ समय से इलाका पुलिस को लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। बताते हैं कि गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी अवैध खनन की सूचना मिलने पर छाता प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर चेकिंग कराई। पुलिस टीम ने अवैध खनन कर मिट्टी, बालू लेकर जा रहे छह ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया। पुलिस को देख खनन करने वाले व ट्रैक्टर चालक भाग गये। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर सीज कर खनन विभाग को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.