लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- नगर के थारूपुरवा में जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर थारूपुरवा के एक मकान में पुलिस ने छापा मार कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को ताश के 52 पत्ते व 29670 रूपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...