पुलिस ने छात्रा को किया बरामद
बरेली, मई 21 -- शाही। बीएससी की गायब छात्रा गुरुवार को शाही थाने पहुंची। छात्रा शाही क्षेत्र के कॉलेज में बीएससी फाइनल की छात्रा है। युवती को गत 14 मई को उसका भाई कॉलेज गेट के पास छोड़कर घर लौट गया। पिता ने शाही थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाने पहुंची छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की। छात्रा ने पुलिस को बताया कॉलेज गेट के बाहर से वह मोनिश के साथ चली गई थी। उसने तीन माह पूर्व मोनिश से निकाह कर लिया था। युवती की इच्छा पर पुलिस ने उसके ससुराल वालों के साथ भेज दिया। एसएसआई सतीश सिंह ने बताया युवती खुद थाने आई थी। यह भी पढ़ें- छजलैट में शादी कर पति के साथ थाने पहुंची युवती उसने फतेहगंज पश्चिमी के मोनिश से निकाह कर लिया था। उसने पिता के घर जाने से मना कर दिया। वह ससुराल चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.