बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के रास बिहारी गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं के विरूद्ध अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा उपायों व आपात स्थिति डायल 112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्राओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना भय के तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...