उरई, फरवरी 9 -- कालपी। अपराधों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के निर्देश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने छह से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया सिपाहियों बिपलेंद कुमार हनीफ शाह आदि की टीमों के द्वारा कालपी नगर के मोहल्ला रामगंज, काशीराम कॉलोनी, सोहरापुर में जुआ खेल रहे छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ताश की गड्डी, नगदी आदि बरामद कर जुआ एक्ट के अंतर्गत विधिक करवाई की। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से अपराधी तत्वों में खलबली मच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.