पूर्णिया, अप्रैल 30 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर एक कांड के अभियुक्त समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 147/26 के अभियुक्त लालगंज निवासी जहांगीर को चोरी के एक मोबाइल, एक बाइक एवं एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मद्य निषेध कानून के तहत अलग-अलग मामलों में लाइन बस्ती निवासी सोनू राम, भास्कर नगर निवासी गौरव मिश्र, सुभाष नगर निवासी अमित कुमार, रहुआ निवासी जहांगीर साह, रोशन झा तथा पंकज रास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...