पीलीभीत, मई 10 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पजाबा की सीमा उर्फ रचना की शादी लगभग 11 साल पहले राजीव कुमार पुत्र राम लड़ैते निवासी भगवतांपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। सात मई को भी ससुरालियों ने सीमा के साथ मारपीट की। फोन पर उसने अपने मायके वालों को इसके बारे में बताया। इस पर उसके पिता हरदवारी लाल अपने पुत्रों के साथ पहुंच गए। इस पर ससुरालियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। मना करने पर विवाहिता और उसके पिता हरदवारी लाल की पिटाई लगा दी। पुलिस ने शिकायत पर राजीव कुमार, राम लड़ैते, कैलाश, रामा देवी, छत्रपाल, पिंकी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...