बगहा, फरवरी 27 -- बेतिया/बगहा/मधुबनी,्र। धनहा व नौरंगिया थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पुलिस ने 365 लीटर शराब समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। धनहा से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। धनहा-रतवल पुल पर जांच के दौरान यूपी से आ रही कार से पुलिस ने 188 लीटर शराब जब्त की। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया व कार जब्त की। इधर, नौरंगिया पुलिस ने यूपी के बसही के पास से पुलिस ने छापेमारी कर 177 लीटर शराब समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी रामानंद कौशल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने होली पर खपाने के लिए जमा की जा रही शराब पुलिस ने जब्त की है। नकरटियागंज के तस्करों को भेजा गया जेल : धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया यकि धनहा-रतवल गौतम बुद्ध पुल पर शुक्रवार दोपहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान यूपी से आ र...