इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- इटावा। पुलिस की ओर से महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने और सतर्क रहने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भदियापुरा में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को अपराधों के प्रति सतर्क किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए अभियान में महिला पुलिस ने महिलाओं को बताया कि वह किस तरह अपराधों से बचकर रह सकती हैं और यह भी बताया कि यदि कोई अपराध हो जाए तो किस तरह पुलिस से सहायता मांगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर नोट कराए गए पंपलेट दी गई जिसमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं। यह भी बताया गया कि किसी परेशानी में कौन सा नंबर डायल करना है ।पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वह भयभीत हुए बिना अपना काम करें पुलिस उनके साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.