सिमडेगा, मार्च 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना में एक चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अनुसंधान के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 के तहत चोरी हुआ एक टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा के एक संदिग्ध व्यक्ति घर पर रखा गया है। सूचना के आलोक में टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शहीद उर्फ बेहरा बताया। पूछताछ के दौरान शहीद ने बताया कि चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर पर रखा हुआ है। इधर शालीप को पुलिस की भनक लगने पर वह घर से फरार...