मोतिहारी, मार्च 9 -- मधुबन,निसं। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर थाना क्षेत्र के कौड़िया ग्राम के दिनेश कुमार व कजराहां ग्राम के जितेन्द्र कुमार है। चोरी की बाइक जितेन्द्र कुमार के घर से बरामद हुई है। बताया कि होली के दिन सरैया ग्राम के विजय कुमार की अपाचे बाइक मधुबन के काली मंदिर के पास से चोरी हो गयी थी। इनका पुत्र बाइक लेकर मधुबन स्थित अपने डेरा पर आया था। इसी दौरान चोरों ने बाइक चुरा ली। गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चोरों को रविवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...