बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने क्षेत्र में छापामार कर युवक को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया। एसओ संजय तोमर, उप निरीक्षक जयपाल एवं अरुण कुमार ने पुलिस के साथ नल नगरिया तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। यहां बाइक सहित महेंद्र पाल पुत्र मंगलसेन निवासी खुर्द मीरगंज पहुंचा। महेंद्र पुलिस को जांच के दौरान बाइक के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली। एसओ ने बताया बरामद बाइक मझौला मुरादाबाद से चोरी हुई थी। बाइक चोरी का मुकदमा थाना मझौला मुरादाबाद में दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरी की बाइक छह वर्ष पूर्व खरीदी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...