कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चोरी की बाइक और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महीनाथपुर गांव के वार्ड नंबर-01 में की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष निवासी महीनाथपुर वार्ड नंबर-01 तथा नंद किशोर कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी शिशिया वार्ड नंबर-08, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। अपर अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया की दोनों के पास से चोरी की एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...