मोतिहारी, अप्रैल 13 -- संग्रामपुर, आनंद। संग्रामपुर पुलिस ने घुसियार और मधुबनी बाजार से जांच के दौरान दो बाइक पर सवार दो लोगों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बाइक की जब जांच की गई तो दोनों बाइक चोरी की निकली। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि विकेश कुमार गांव कोइरगंवा थाना संग्रामपुर 18 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ पकड़ा गया। वहीं सईद आलम गांव बड़ा हरपुर थाना हरसिद्धि 84 लीटर देशी चुलाई और बाइक के साथ पकड़ा गया। दोनो बाइक से देशी चुलाई शराब सप्लाई के लिए कोइरगंवा से लेकर निकले थे। तभी पुलिस ने गुप्त जानकारी पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब व बाइक को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है । छापेमारी टीम...