हरदोई, जून 8 -- बेहंदर। कासिमपुर पुलिस को सोमवार की भोर बड़ी सफलता मिली है। तीन बदमाशों को एक जंगल से धर दबोचा है। इनके कब्जे से 25 दुपहिया वाहन बरामद हुए हैं। यह बाइकें, स्कूटी किसी वाहन में लादकर बाहर ले जाने की फिराक में थे। बरामद सभी बाइकें चोरी की हुई हैं। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा मजरा घुसपांहा के बबूल के जंगल में पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंची जहां काफी संख्या में स्कूटी व बाइकें खड़ी थी। इन्हें किसी बड़े वाहन में लादकर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके से बरगदिया खेड़ा गांव निवासी शकील, झौनी खेड़ा गांवनिवासी बीरु तथा कहचारी गांव निवासी आरबी को गिरफ्तार किया गया तीनों के कब्जे से तीन स्कूटी व 22 बाइकें बरामद हुई है वहीं एक 315 बोर का अवैध देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। कासिमप...