पुलिस ने चोरी की घटना का 36 घंटे में किया खुलासा
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- थाना टूंडला पुलिस टीम द्वारा 36 घन्टे के अन्दर चोरी गयी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल एवं 30 जिन्दा कारतूस सहित एसआर केस के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसआर अभियुक्त राहुल पुत्र राधेश्याम निवासी गांव निजामपुर थाना जसराना को एक चोरी की फैक्ट्री मेड पिस्टल 30 जिन्दा कारतूस सहित तहसील से प्रतापपुर रोड पर काशीराम तिराहा के पास टूंडला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह थाना टूंडला, मनोज पौनिया, हर्षित कुमार, जतिनपाल सिंह, विजय सिंह सभी उप निरीक्षक, कर्मवीर,हरवेन्द्र, सन्तोष सभी सिपाही शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.