गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के नगवां चंद्रवंशी मोहल्ला में 22 मार्च की रात दिलीप पासवान के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने उक्त मामले में नगवा मोहल्ला निवासी अभय कुमार, आदित्य कुमार और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। पुलिस ने उक्त तीनों के पास से सोना का मंगलसूत्र, सोने का कान का झुमका, एक लॉकेट, एक जितिया, एक अंगूठी, चांदी का बिछिया, एक जोड़ी पायल, चांदी का चम्मच और चांदी की एक अंगूठी बरामद किया है। उक्त जानकारी थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को दिलीप पासवान के घर में चोरी की घटना हुई थी। घटना के दिन घर के सभी लोग चैती छठ करने देव गए हुए थे। घर खाली पाकर ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अन...