बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-03 की लीड डुमरांव थाने में डीएसपी ने किया खुलासा, कागजी कार्रवाई शुरू फोटो-13, कैप्सन :- डुमरांव थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी पोलस्त कुमार डुमरांव/बक्सर, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के खिरिया ब्रह्म बाबा के समीप हुए चोरी मामले का पुलिस की टीम ने उद्भेदन किया है। जिसमें दो शातिरों सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी किए गए सोने व चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। गुरुवार को स्थानीय थाने में डीएसपी पोलस्त कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि तीन दिसंबर को डुमरांव के खिरिया ब्रह्म बाबा के समीप रहने वाले विनोद मिश्रा के घर इस गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्ह...