कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज, संवाददाता। तिर्वा रोड पर गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस की जांच में एक ऑटो में 19 सवारियां भरी मिलीं। बच्चों और महिलाओं को इस कदर ठूस-ठूसकर भरा गया था पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऑटो रुकवाकर सवारियां गिनीं गई तो पुलिस भी भौचक रह गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सड़क हादसों में कोई न कोई रोज अपनों को खो रहा है। बावजूद इसके डग्गामार वाहनों की लापरवाही जारी है। गुरुवार को तिर्वा रोड पर सवारियों से ओवरलोड एक ऑटो जाता दिखा। टीएसआई आफाक खान ने इसे रोका और सवारियां उतारकर गिनना शुरू किया तो अचंभित रह गए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत 19 लोग ऑटो पर सवार थे। पूछताछ में पता चला कि सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं और तिर्वा स्थित मां अन्नपू...