पिथौरागढ़, सितम्बर 13 -- पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में चलाएं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटी मयंक सौन, विक्रम सिंह रावत, वीर बहादुर, अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया संबंधितों के खिलाफ न्यायालय में वाद विचाराधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बाबजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर संबंधितों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...