चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मऊ थाने के एसआई मुन्नीलाल ने राजकुमार निवासी चंदई मजरा तिलौली को 24, एसआई इमरान खां ने रामकिशोर निवासी मनकुवांर को 22, मारकुंडी थाने के एसआई अरविंंद सिंह ने विनोद उर्फ लाला कोल निवासी गहिरा महुली खेर थाना मझगवां जनपद सतना मप्र को 18 व एसआई सुभाषचन्द्र उपाध्याय ने अर्जुन वर्मा निवासी तालाब टोला मझगवां जनपद सतना मप्र को 18 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा है। सभी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.