दरभंगा, फरवरी 12 -- केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान के तहत चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर केवटी हटिया के पास छापेमारी के दौरान केवटी गांव के कैलाश शर्मा, पैगंबरपुर के रोहित कुमार साह, राजू साह तथा बहेड़ी थाना के अतिहर गांव के संतोष साह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। सभी को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...