फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- रामगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार रात चार चोरों को गिरफ्तार कर कांच के गोदाम से हुई चोरी का पर्दाफास कर दिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किए गए कांच से भरे 12 प्लास्टिक के बोरे और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है। अजमेरी गेट आकाशवाणी रोड़ मुस्ताक अख्तर पुत्र मोहम्मद इस्हाक का गुलजारे मदीना मस्जिद के पास कांच के कबाड़ का गोदाम है। गुरुवार रात आठ बजे वह गोदाम पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। कांच से भरी 12 बोरी गायब थी। इसके बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के मुखबिरों से चोरों की पहचान की। रविवार सुबह पांच बजे भीकनपुर तिराहा के पास से घेराबंदी कर चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 बोरी कांच और चोरी में प्रयोग की गई ई-रि...