मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी व चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक वारंटी को भी दबोच लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोपी आदित्य पुत्र अनिल निवासी गांव बिटावदा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चोरी के आरोपी इंतज़ार पुत्र यामीन व आसिफ पुत्र मईनुदीन निवासी बुढ़ाना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बैट्री बरामद करने के साथ ही उनकी बाइक भी सीज कर दी। पुलिस ने वारंटी जावेद पुत्र जाकिर निवासी गांव जौला को भी दबोच लिया है। पुलिस ने चारों का चालान कर उन्हें कोर्ट के पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...