भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस ने कई जगहों पर संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की। पिट्ठू बैग की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस की टीम एटीएम की सुरक्षा का भी जायजा लेने पहुंची। बिना गार्ड वाले एटीएम पर पुलिस की विशेष नजर रही। सीसीटीवी को लेकर भी बैंक अधिकारी से जानकारी ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...