चम्पावत, अगस्त 31 -- योगेश, चम्पावत। नशे के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले विभिन्न प्रवेश मार्गों, चेकिंग प्वाइंट्स, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम ने जांच की। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को अभियान चलाया गया बताया कि बाराकोट के तड़ीगांव में पुलिस ने लगभग 20 नाली क्षेत्रफल में उगी भांग की खेती नष्ट की। ग्रामीणों को भांग के दुष्परिणों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- टनकपुर में 9.63 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...